सरकार ने बढ़ा दी आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज की तारीख, ये तीन कंपनियां बनीं 20 लाख की हकदार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jul 2020 07:21 PM IST
Government Extends Last Date for Aatma Nirbhar App Innovation Challenge
AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge - फोटो : amarujala

    चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत की ओर और कदम बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज (AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge) लॉन्च किया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत नीति आयोग ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेट चैलेंज शुरू किया है जिसके तहत आपको मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग एप बनाना होगा। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इस चैलेंज का मंत्र है 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड'।

    सरकार ने बढ़ाई एंट्री की तारीख

    चार जुलाई को इस चैलेंज की शुरुआत हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई कर दी है। इससे पहले इसकी तारीख 18 जुलाई थी। आपको बता दें कि इस चैलेंज में अभी तक 2,353 एंट्रीज आई हैं जो कि आठ कैटेगरीज से हैं। इनमें से 1,496 निजी और 857 किसी कंपनी या संस्था की है। खुशी की बात है कि इनमें से 788 एंट्रीज के एप इस्तेमाल के लिए तैयार हैं और 708 अभी तैयार हो रहे हैं। 636 एप्स को पहले से ही इस्तेमाल हो रहे हैं और 221 अभी अंडर डेवलपमेंट हैं।

    कैटगरीज की बात करें तो 380 एंट्रीज बिजनेस से, 286 हेल्थ एंड वेलनेस, 339 ई-लर्निंग, 411 सोशल नेटवर्किंग, 136 गेम्स, 238 ऑफिस और वर्क फ्रॉम होम, 75 न्यूज और 96 इंटरटेनमेंट से एंट्रीज आई हैं। इनमें से 100 एप्स ऐसे हैं जिन्हें एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड हो चुके हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 2,000 आवेदन आए हैं जिनमें से 12 को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

    तीन कंपनियों को 20 लाख रुपये के इनाम के लिए भी चुना गया है जिनमें जयपुर की Sarv Webs, हैदराबाद की PeopleLink और केरल की Techgentsia शामिल हैं। चैलेंज जीतने वाली कंपनियों में गाजियाबाद की Aria Telecom, जयपुर की VideoMeet, दिल्ली की VacSetu और चेन्नई की Zoho शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें