Twitter Update: फ्री ब्लू टिक का दौर खत्म, एक अप्रैल को हटा दिए जाएंगे सभी Blue Tick
ट्विटर ब्लू की सेवा लेने वाले यूजर्स को लंबे पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ब्लू टिक मिलता है और साथ ही ट्वीट को एडिट करने का भी ऑप्शन मिलता है। अब एलन मस्क फ्री वाले ब्लू टिक को हटाने जा रहे हैं।

विस्तार
Twitter के नए मालिक एलन मस्क हर दिन नए फैसले ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने कहा था कि जितने फ्री ब्लू टिक वाले हैं, वे सभी भ्रष्ट हैं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन पेश किया था जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है। ट्विटर ब्लू की सेवा लेने वाले यूजर्स को लंबे पोस्ट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ब्लू टिक मिलता है और साथ ही ट्वीट को एडिट करने का भी ऑप्शन मिलता है। अब एलन मस्क फ्री वाले ब्लू टिक को हटाने जा रहे हैं।
पहले से ब्लू टिक वाले अकाउंट के साथ legacy verified का टैग है जिसे एलन मस्क अगले सप्ताह से खत्म करने जा रहे हैं यानी जितने भी लिगेसी वेरिफाइड अकाउंट होंगे उनके ब्लू टिक को हटा दिया जाएगा, हालांकि यदि ये फ्री ब्लू टिक वाले पैसे देकर ट्विटर ब्लू की सेवा लेते हैं तो उनका ब्लू टिक बना रहेगा, लेकिन लिगेली वेरिफाइड का टैग हट जाएगा। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से होने जा रही है।लिगेसी वेरिफिकेशन के तहत पत्रकारों, मीडिया हाउस, सेलेब्रिटीज आदि को फ्री में ब्लू टिक दिया गया है।
भारत में Twitter blue के मोबाइल प्लान की कीमत 900 रुपये है और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये का शुल्क लगाया गया है। एलन मस्क ने हाल ही फ्री वाले अकाउंट से एसएमएस आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) फीचर को भी हटा दिया है। अब कुल मिलाकर यही है कि यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक चाहते हैं और बेहतर सिक्योरिटी के लिए 2FA चाहते हैं तो आपको हर महीने कम-से-कम 650 रुपये चुकाने होंगे, अन्यथा आपके अकाउंट के एसएमएस आधारित 2FA सेवा को बंद कर दिया जाएगा और ब्लू टिक हटा दिया जाएगा।
- देश का सबसे बड़ा डाटा लीक: 1.2 करोड़ WhatsApp, 17 लाख फेसबुक यूजर्स को बनाया गया शिकार
- भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी डिस्प्ले
- Jio Cricket plan: क्रिकेट के दीवानों के लिए जियो लाया नया रिचार्ज प्लान, डेली 3GB डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
- 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन, कीमत इतनी कम