WhatsApp ला रहा है कमाल का फीचर, अपने आप डिलीट हो जाएगा चैट

इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अबतक का सबसे बड़ा फीचर जारी करने वाला है। व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसे आने के बाद एक तय समय के बाद मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा।
इसके लिए व्हाट्सएप में डिसअपीयर्ड फीचर जारी किया जाएगा जिसके सेलेक्ट करने के बाद सभी चैट गायब हो जाएंगे। बता दें कि चैट गायब होने वाला डिसअपीयर्ड फीचर पहले से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर मौजूद है।Android और iOS पर नही मिलेगा व्हाट्सएप का सपोर्टWABetainfo के मुताबिक, व्हाट्सएप 1 फरवरी 2020 से एंड्रॉयड 2.3.7 और ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा। इससे पहले व्हाट्सएप का सपोर्ट विंडो और माइक्रसॉफ्ट में बंद हो गया था। सूत्रों की मानें तो इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन की संख्या बहुत कम हैं।
- सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए लॉन्च किया खास एप, 60 दिनों के भीतर होगी सुनवाई
- Amazon Flipkart Sale : 8,000 से कम में खरीदें ये स्मार्टफोन, डुअल कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी
- अब कॉल आने पर सिर्फ 25 सेकेंड तक बजेगी मोबाइल की घंटी, Airtel और Vodafone ने समय किया कम
- यूरोपीय संघ ने लागू किया नया कानून, अब इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनेंगे टिकाऊ और एनवायरमेंट फ्रेंडली