3 दिसंबर को लॉन्च होगा मोटोरोला का पहला पॉपअप कैमरे वाला फोन

अगर आप भी मोटोरोला के पॉपअप कैमरे वाले फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला का पहला पॉपअप कैमरे वाला स्मार्टफोन मोटोरोला वन हाइपर (Motorola One Hyper) तीन दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। मोटोरोला वन हाइपर की लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन ब्राजील में किया गया है।
मोटोरोला वन हाइपर की स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 32 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में 64 मेगापिक्स का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा।
ये भी पढ़ेंः Vivo U20 Review: वीवो का एक बढ़िया ट्रिपल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन
इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा। कीमत के मामले में मोटोरोला वन हाइपर का सीधा मुकाबला वीवो वी15 प्रो, रियलमी एक्स और रेडमी के20 जैसे पॉपअप सेल्फी कैमरे वाले फोन के साथ होगा।
मोटोरोला वन हाइपर की संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से भी बढ़ाया जा सकेगा।
- Vivo U20 की पहली सेल आज, पढ़ें कीमत से लेकर ऑफर्स तक के बारे में
- सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4G रिव्यू: स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर देगी यह स्मार्टवॉच
- BSNL ने फिर से लॉन्च किया लंबी अवधि वाला यह प्लान, रोज मिलेगा 3GB डाटा
- Samsung Galaxy M10s Review : क्या वाकई फुल पैसा वसूल है शानदार डिजाइन वाला यह सस्ता फोन?