WhatsApp मैसेज अपने आप हो जाएगा डिलीट, ऐसे करें सेटिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 28 Nov 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp working on self destructing messages Know how to do settings
Delete Messages - फोटो : wabetainfo

    इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही एक खास फीचर जारी करने वाला है। व्हाट्सएप में इस फीचर के आने के बाद एक तय समय के बाद भेजे गए मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके लिए व्हाट्सएप में डिसअपीयर्ड फीचर जारी किया जाएगा जिसे सेलेक्ट करने के बाद सभी चैट अपने आप डिलीट हो जाएंगे। बता दें कि चैट गायब होने वाला डिसअपीयर्ड फीचर पहले से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर मौजूद है।

    व्हाट्सएप में डिसअपीयर्ड मैसेज फीचर के बारे में व्हाट्सएप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट wabetainfo ने जानकारी दी है। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स के एक घंटे से लेकर एक साल तक मैसेज डिलीट करने का विकल्प मिलेगा। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर 2.19.282 पर इस फीचर को देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर आप चाहते हैं कि आपके मैसेज भेजे गए मैसेज एक महीने बाद अपने आप डिलीट हो जाएं तो आपको 1 Month वाला विकल्प चुनना होगा। हालांकि यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर टेस्टिंग में है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे करें सेटिंग

    सेटिंग जानने से पहले आपको बता दें कि व्हाट्सएप का यह फीचर सिर्फ ग्रुप के लिए ही मिलेगा। यदि आप चाहते हैं कि एक तय समय के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएं तो आप ग्रुप सेटिंग या कॉन्टेक्ट इन्फो में जाना होगा। इसके बाद Delete Messages का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आप एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना और एक साल में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। सेटिंग होने के बाद तय समय पर मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें