Meta ने कर दी शुरुआत: इस देश के लोग अब फेसबुक पर नहीं पढ़ सकेंगे समाचार, मेटा ने किया ब्लॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2023 09:53 AM IST
सार

कनाडा के संसदीय बजट वॉचडॉग के एक अनुमान के मुताबिक नए कानून के तहत कनाडाई अखबारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्रति वर्ष लगभग $330 मिलियन यानी करीब 2,719 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं। मेटा का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर खबरों को शेयर करने से मीडिया हाउस को फायदा होता है।

विज्ञापन
Meta Is Blocking News On Facebook Instagram In Canada all you need to know
Meta - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    Meta ने कनाडा में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समाचार को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। मेटा ने यह फैसला उस कानून के विरोध के तौर पर लिया है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया कंपनियों को समाचार के बदले समाचार प्रकाशक को पैसे देने होंगे। नया नियम फेसबुक, गूगल और ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया कंपनियों पर लागू होता है। Google ने भी इसी तरह की चेतावनी दी है।

    मेटा ने अपन एक बयान में कहा है कि समाचार प्रकाशकों द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए समाचार लिंक को ब्लॉक कर दिया गया है और वे किसी भी यूजर्स को नहीं दिखेंगे। इसके अलावा मेटा ने अपने इन दोनों प्लेटफॉर्म पर न्यूज शेयरिंग को भी बंद कर दिया है। मेटा ने कहा है कि इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई है और यह कई हफ्तों तक चलेगा, हालांकि AFP के एक रिपोर्टर ने फेसबुक पर न्यूज देखने का दावा किया है लेकिन कई यूजर्स ने न्यूज लिंक ब्लॉक होने का भी दावा किया है।

    विज्ञापन

    दरअसल ऑस्ट्रेलिया की तरह ही कनाडा में ऑनलाइन समाचार अधिनियम पेश किया गया है जिसका उद्देश्य कनाडाई मीडिया का समर्थन करना है। कनाडा के कई मीडिया हाउस पिछले कुछ साल में बंद हो गए हैं और कईयों को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है। नए कानून के मुताबिक सोशल मीडिया कंपनियों को मीडिया हाउस के साथ साझेदारी करनी होगी और खबरों के बदले पैसे देने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें