Xiaomi TV X सीरीज भारत में लॉन्च, 4K डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऑडियो से है लैस, जानें कीमत
Xiaomi TV X सीरीज ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और 30W स्टीरियो स्पीकर के साथ आती है। लाइव टीवी के लिए नए पैचवॉल+ सॉफ्टवेयर के साथ Xiaomi के इन-हाउस पैचवॉल सिस्टम का भी सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
शाओमी ने मंगलवार को अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Xiaomi TV X को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत चार अलग-अलग साइज में टीवी को पेश किया गया है। स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 4K डिस्प्ले है। इनका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3,840 X 2,160 पिक्सल है। स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और 30W स्टीरियो स्पीकर के साथ आती है। लाइव टीवी के लिए नए पैचवॉल+ सॉफ्टवेयर के साथ Xiaomi के इन-हाउस पैचवॉल सिस्टम का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Xiaomi TV X सीरीज ARM Cortex-A55 प्रोसेसर और माली G52 MP1 जीपीयू से लैस है।
शाओमी टीवी को चार अलग-अलग साइज में पेश किया गया है। Xiaomi TV X के 43 इंच वेरियंट- 28999 रुपये, 50 इंच वेरियंट-34,999 रुपये, 55 इंच वेरियंट 39,999 रुपये, और 65 इंच वेरियंट की कीमत 61,999 रुपये है। स्मार्ट टीवी की बिक्री 4 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से Mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर होगी। इसके अलावा, कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
Xiaomi TV X सीरीज में डॉल्बी विजन, HDR10 और रियलिटी फ्लो MEMC इंजन सपोर्ट के साथ 4K बेजल-लेस डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ऑडियो के लिए, टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस वर्चुअल- एक्स और डीटीएस- एक्स के साथ 30W स्टीरियो स्पीकर मिलता है।
- NCB: डार्कनेट पर चल रहा भारत का सबसे बड़ा ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, एलएसडी के साथ तीन गिरफ्तार
- 5G In India: 10 महीनों में 3 लाख से अधिक साइट में रोलआउट हुआ 5जी नेटवर्क, आईटी मंत्री वैष्णव ने दी जानकारी
- बड़ी डिस्प्ले और कॉलिंग फीचर के साथ Redmi की नई स्मार्टवॉच की मार्केट में एट्री, ईयरफोन भी हुआ लॉन्च
- Moto G14: 9,999 रुपये में 128GB स्टोरेज वाला फोन, दमदार कैमरा और IP रेटिंग भी मिलेगी