जुकरबर्ग ने फेसबुक को बताया पांचवां स्तंभ, कहा- सोशल मीडिया के कारण जनता के हाथों में है सत्ता

फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक को दुनिया का पांचवां स्तंभ बताया है। जुकरबर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया के कारण आज आम आदमी के हाथों में सत्ता है। लोग अपनी बातों को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंचाने में सफल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को अब अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के लिए किसी दूसरे प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं है। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वे अपनी बात रख सकते हैं। मार्क जुकरबर्ग ने ये बातें वॉशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एक संबोधन के दौरान कहीं।
हिंसा फैलाने वाले कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं
मार्क जुकरबर्ग ने राजनीतिक विज्ञापनों की जांच के सवाल पर कहा कि उनकी कंपनी राजनीतिक विज्ञापनों के तथ्यों की जांच नहीं करती है, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया किया ऐसा नेताओं की मदद के लिए नहीं किया जाता है।
ये भी पढ़ेंः स्मार्ट TV खरीदने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं तो टीवी खरीदकर पछताएंगे
जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी नेताओं की बात को अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि लोग खुद अपने नेता के बारे में फैसला लें सकें। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी ऐसे पोस्ट का समर्थन नहीं करते जिससे समाज में हिंसा और नफरत फैले।
- WhatsApp पर लगा टैक्स तो गुस्से में लोगों ने फूंकी गाड़ियां, जलाए टायर
- किसी भी फिंगरप्रिंट से खुल सकता है सैमसंग गैलेक्सी S10 का लॉक, कंपनी जल्द जारी करेगी अपडेट
- Aircel के ग्राहक ध्यान दें, 31 अक्टूबर के बाद बंद हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर
- स्मार्ट TV खरीदने से पहले नोट कर लें ये जरूरी बातें, नहीं तो टीवी खरीदकर पछताएंगे