Auto Scroll: इंस्टाग्राम में अब स्क्रॉल करने का भी झंझट खत्म, अब और आराम से रील देखते रहो!
टिकटॉक के भारत में बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील की एंट्री हुई और आज रील इतना वायरल हो चुका है कि हर जुबान पर यही नाम है। सोशल मीडिया के स्क्रॉलिंग का आदत हमें कई तरह से बीमार बना रही है। अब खबर है कि इंस्टाग्राम ने Auto Scroll फीचर लॉन्च किया है जो कि और भी खतरनाक है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई....

विस्तार
सोशल मीडिया को लेकर हमेशा से डॉक्टर या एक्सपर्ट यही सलाह देते रहे हैं कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। सोशल मीडिया भी इस बात का समर्थन करती हैं लेकिन ऐसे-ऐसे फीचर्स भी पेश करती हैं जिससे यूजर्स को लत लग जाती है। टिकटॉक के भारत में बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील की एंट्री हुई और आज रील इतना वायरल हो चुका है कि हर जुबान पर यही नाम है। सोशल मीडिया के स्क्रॉलिंग का आदत हमें कई तरह से बीमार बना रही है। अब खबर है कि इंस्टाग्राम ने Auto Scroll फीचर लॉन्च किया है जो कि और भी खतरनाक है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई....
फेसबुक, थ्रेड और एक्स पर कई ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि इंस्टाग्राम में auto scroll का ऑप्शन दिख रहा है। साथ में न्यू भी लिखा है यानी यह फीचर नया है। ऑटो स्क्रॉल ऑन करने का बाद आपको रील को स्क्रॉल करके देखने की जरूरत नहीं होगी, आपकी स्क्रीन ऑटोमैटिक स्क्रॉल होती रहेगी, हालांकि अमर उजाला की टीम ने चेक किया तो उन्हें यह फीचर इंस्टाग्राम एप पर नजर नहीं आया।
ऐसे में हम इस फीचर की पुष्टि नहीं कर रहे। इंस्टाग्राम ने भी अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फीचर की पुष्टि नहीं की है, हालांकि यदि वास्तव में यह फीचर आता है तो यह किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सबसे खराब और यूजर्स को बर्बाद करने वाला फीचर होगा।
- WhatsApp Ads: व्हाट्सएप में दिखने लगे विज्ञापन, प्रमोटेड चैनल के दिखने लगे एड
- Fact Check: क्या सच में 30 दिनों में ही दिमाग की कोशिकाओं को खत्म कर देता है मोबाइल रेडिएशन?
- Trading Tips: 10 दिन में पैसा हो गया डबल, इस एआई टूल ने दिए थे सटीक स्टॉक टिप्स
- ChatGPT Agent: OpenAI ने लॉन्च किया चैटजीपीटी एजेंट, आपके आदेश पर नौकर की तरह करेगा सारे काम