WhatsApp Ads: व्हाट्सएप में दिखने लगे विज्ञापन, प्रमोटेड चैनल के दिखने लगे एड
विज्ञापन

जिस बात का डर था, वही अब होने लगा है। कुछ दिन पहले ही मेटा ने WhatsApp पर विज्ञापन की पुष्टि की थी और अब यह विज्ञापन नजर आने लगे हैं। अब व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में Status Ads और Promoted Channels रोलआउट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.21.11 को कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है, जिसमें ये दोनों फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इसका उद्देश्य बिजनेस यूजर्स और क्रिएटर्स को अपने कंटेंट को प्रमोट करने में मदद करना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स इन विज्ञापनों को ब्लॉक भी कर सकते हैं, जिससे वे दोबारा उन्हें दिखाई न दें। यह फीचर विज्ञापनदाताओं को सीधे यूजर्स तक पहुंचने का मौका देगा, बिना उनकी प्राइवेसी को नुकसान पहुंचाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Fact Check: क्या सच में 30 दिनों में ही दिमाग की कोशिकाओं को खत्म कर देता है मोबाइल रेडिएशन?
- Trading Tips: 10 दिन में पैसा हो गया डबल, इस एआई टूल ने दिए थे सटीक स्टॉक टिप्स
- ChatGPT Agent: OpenAI ने लॉन्च किया चैटजीपीटी एजेंट, आपके आदेश पर नौकर की तरह करेगा सारे काम
- Archita Phukan: AI से बने फर्जी फोटो-वीडियो से बदनाम हुईं अर्चिता फुकन, यह एक चेतावनी है सभी के लिए