Twitter की टक्कर में Instagram ला रहा नया एप, अगले महीने हो सकता है जारी, जानें इसकी खास बातें
दावा किया जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान एप को सिलेक्टेड सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स के साथ सीमित रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एप को Instagram से सेपरेट रखा गया है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम (Instagram) को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म जल्द अपने नए टेक्स्ट-बेस्ड एप को लाने की तैयारी कर रहा है। इस एप को ट्विटर (Twitter) की टक्कर में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस एप को अगले महीने यानी जून के आखिर में पेश किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने एप को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
टेक्स्ट-बेस्ड एप में क्या होगा खास?
इंस्टाग्राम अपने नए टेक्स्ट-बेस्ड एप को ट्विटर को टक्कर देने के लिए पेश करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, इस एप को फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान एप को सिलेक्टेड सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स के साथ सीमित रखा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, एप को इंस्टाग्राम से सेपरेट रखा गया है, हालांकि, एप इंस्टाग्राम से मिलता-जुलता हो सकता है। साथ ही नए एप को इंस्टाग्राम से भी सिंक किया जा सकेगा। ताकि यूजर्स को मौजूदा फॉलोअर्स से कनेक्ट करने में दिक्कत न हो।
500 कैरेक्टर में पोस्ट करने की मिलेगी सुविधा
सोशल एंड इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग टीचर लिआ हैबरमैन ने इंस्टाग्राम के नए एप को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया है। हैबरमैन के अनुसार, एप में एक फीड होगा जो आपके फॉलोअर्स और रिकमेंडेड कंटेंट को शोकेस करेगा। यूजर्स 500 कैरेक्टर तक के टेक्स्ट अपडेट पोस्ट कर सकेंगे। बता दें कि फ्री ट्विटर यूजर्स को (280 कैरेक्टर) तक की पोस्ट करने की अनुमति है।
इस नए एप का नाम अभी तक स्पष्ट नहीं है। स्लाइड केवल इसे "कन्वर्सेशन के लिए इंस्टाग्राम के नए टेक्स्ट-आधारित एप" के रूप में दिखाती है। हालांकि, हैबरमैन का कहना है कि एप का नाम P92 या बार्सिलोना है।
- Google कैलेंडर किसी को भी भेजना है आसान, जान लें ये तरीका
- Laptop: ये हैं कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप, ऑफिस और घर के लिए हैं बेस्ट, देखें पूरी लिस्ट
- जल्द लॉन्च होगा दमदार कैमरे वाला Oppo Reno 10 Pro+, ऑफिशियल इमेज आई सामने, जानें फीचर्स
- Apple Ban ChatGPT: एपल ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी, सैमसंग ने भी कर्मचारियों के लिए लगाया है बैन