अमर उजाला
Sun, 21 May 2023
Google कैलेंडर को जुलाई 2009 में पेश किया गया है। यह टाइम मैनेजमेंट और शेड्यूलिंग कैलेंडर सर्विस है।
इसे वेब के साथ Android और iOS डिवाइस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स आगामी ईवेंट बना और एडिट कर सकते हैं।
मोर पर क्लिक करें, उसके बाद सेटिंग और शेयरिंग पर क्लिक करें। "खास लोगों के साथ शेयर करें" ऑप्शन में से लोगों को एड करें पर क्लिक करें।
अब सेंड पर क्लिक करें। अब रिसीव करने वाला कैलेंडर को अपनी लिस्ट में जोड़ने के लिए ईमेल किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
ध्यान रखें कि Google कैलेंडर एप से कैलेंडर शेयर नहीं किया जा सकता। यह सुविधा फिलहाल वेब यूजर्स के लिए ही है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें