Apple Ban ChatGPT: एपल ने चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर लगाई पाबंदी, सैमसंग ने भी कर्मचारियों के लिए लगाया है बैन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 19 May 2023 09:38 PM IST
सार

आज ही ओपनएआई ने iOS यूजर्स के लिए अपने चैटबॉट ChatGPT के मोबाइल एप को लॉन्च किया है। कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ChatGPT का एप लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Apple banned chatgpt for employees OpenAI ai tool ChatGPT reports
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT पर पाबंदी लगा दी है। कंपनी ने फिलहाल अपने कर्मचारियों के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई टूल के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। दरअसल, एपल खुद अपने एआई तकनीक को विकसित करने के लिए काम कर रहा है और जल्द ही इसे पेश भी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने भी हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई टूल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

    वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा एक दस्तावेज और सोर्स का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने अपने कर्मचारियों के लिए ChatGPT और अन्य बाहरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप के उपयोग को सीमित कर दिया है, जब तक कि कंपनी स्वयं इसके जैसी टेक्नोलॉजी को डेवलप नहीं कर लेती।

    विज्ञापन

    एपल ने अपने कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर कोड को ऑटोमेटिक करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले GitHub द्वारा उपयोग किए जाने वाले AI प्रोग्राम Copilot का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। यह कदम इस चिंता से उठाया गया था कि कर्मचारी गोपनीय जानकारी उजागर कर सकते है। दरअसल, एपल स्वयं के एआई प्रोग्राम पर काम कर रहा है और कंपनी को डाटा लीक का डर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें