Laptop: ये हैं कम कीमत वाले टॉप-5 लैपटॉप, ऑफिस और घर के लिए हैं बेस्ट, देखें पूरी लिस्ट

आजकल, लैपटॉप एक जरूरी डिवाइस बन चुका है, चाहे आप एक बिजनेस यूजर्स हों या एक ऑफिस में काम करते हों। वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन स्टडी तक हमें लैपटॉप की जरूरत होती ही है। यदि आप ऑफिस या घर के लिए उपयुक्त लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में आने वाले पांच बेस्ट Laptop के बारे में बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

Acer Aspire 3 A315-23
एसर एस्पायर 3 ए315-23 एक विंडोज 11 लैपटॉप है जिसमें 15.60 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले है। लैपटॉप डेली यूज के लिए बढ़िया डिवाइस है। इसमें AMD Ryzen प्रोसेसर 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी SSD स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप को 40 हजार से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसका वजन 1.90 किलोग्राम है।

RedmiBook Pro Core i5 11th Gen
रेडमी का यह लैपटॉप कम कीमत में अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का फुलएचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले है। RedmiBook Pro में 11 जनरेशन वाला इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है। लैपटॉप में 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी SSD स्टोरेज मिलता है। इसके साथ विंडोज 11 और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का भी सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप की कीमत 37,990 रुपये है।