Instagram: इंस्टाग्राम में आया Live Rooms फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो शेयरिंग एप Instagram ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है। इंस्टाग्राम ने Live Rooms नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से यूजर्स किसी लाइव ब्रॉडकास्ट में चार लोगों को जोड़ सकेंगे। इंस्टाग्राम का यह फीचर काफी हद तक Clubhouse जैसा ही है। बता दें कि इससे पहले इंस्टाग्राम लाइव में सिर्फ एक ही यूजर को जोड़ने का फीचर मौजूद था।
अपने नए फीचर को लेकर इंस्टाग्राम ने कहा है कि इसकी मदद से यूजर्स एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर सकेंगे। इसके अलावा किसी ट्यूटोरियल का आयोजन भी कर सकते हैं। इंस्टाग्राम Live Rooms से क्रिएटर्स को काफी मदद मिलेगी। लाइव व्यूअर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का बैगेज भी खरीद सकेंगे। यह काफी हद तक शॉपिंग और फंडिंग टाइप का है।
कैसे काम करेगा इंस्टाग्राम का नया फीचर Live Rooms
इंस्टाग्राम पर Live Room को इस्तेमाल करने के लिए आपको लेफ्ट स्वाइप करना होगा और उसके बाद लाइव कैमरा के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद टाइटल डालने के बाद Rooms के आइकन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आप उनलोगों को देख सकेंगे जिन्होंने आपके साथ लाइव आने के लिए रिक्वेस्ट किया है। इसके अलावा आप किसी को सर्च करके भी लाइव में जोड़ सकते हैं। यदि आप ब्रॉडकास्टर हैं तो आप एक साथ तीन लोगों को लाइव में जोड़ सकेंगे।
- Airtel ने 18,699 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया, 5G लॉन्च करने में मिलेगी मदद
- Xiaomi का यह धांसू स्मार्टफोन हुआ 3000 रुपये सस्ता, इसमें है 64MP का कैमरा
- काम की खबर: आपके घर के पास कहां-कहां लग रहा है कोरोना का टीका, इस मेड इन इंडिया मैप पर देखें
- 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन, आईफोन के साथ शाओमी और सैमसंग के फोन शामिल