2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन, आईफोन के साथ शाओमी और सैमसंग के फोन शामिल

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट आ गई है। Omdia ने साल 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिसमें कई सैमसंग, एपल और शाओमी जैसी कंपनियों के कई स्मार्टफोन शामिल हैं। यह लिस्ट हैरान करने वाली है, क्योंकि यह लिस्ट 2020 की है लेकिन जिन स्मार्टफोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है वे 2019 में लॉन्च हुए हैं।

Apple iPhone 11
साल 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा iPhone 11 को खरीदा है जिसकी बदौलत आईफोन 11 साल 2020 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। साल 2020 में एपल ने 6.48 करोड़ आईफोन 11 बेचे हैं। iPhone 11 की शुरुआती कीमत फिलहाल 69,900 रुपये है।

Apple iPhone SE (2020)
दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला दूसरा फोन iPhone SE 2020 है जिसे कंपनी ने पिछले साल ही लॉन्च किया है। इसमें टच आईडी दी गई है। इस आईफोन की शुरुआती कीमत 37,900 रुपये है। 2020 में आईफोन एसई 2020 की 2.42 यूनिट बिकी है।