काम की खबर: आपके घर के पास कहां-कहां लग रहा है कोरोना का टीका, इस मेड इन इंडिया मैप पर देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 20 Mar 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
MapmyIndia Rolls Out COVID 19 Vaccination Centre Search in India
MapmyIndia COVID 19 Vaccination Centre - फोटो : amarujala

    देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। साथ ही अब निजी अस्पतालों को भी कोरोना टीका लगाने की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा cowin पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के जरिए कोरोना टीका के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। वैसे तो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपके मोबाइल पर टीकाकरण केंद्र और समय की जानकारी आ ही जाती है, लेकिन यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आसपास कहां पर कोरोना टीकाकरण केंद्र है तो यह खबर आपके लिए है।

    MapmyIndia ने अपने मैप के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद आप MapmyIndia पर ही जान सकेंगे कि आपके आसपास कहां पर कोरोना का टीका लग रहा है। डाटा के लिए मैपमायइंडिया ने CoWIN पोर्टल के साथ साझेदारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MapmyIndia एक मेड इन इंडिया मैपिंग एप और पोर्टल है जिसका मुकाबला गूगल मैप्स और एपल मैप से है।

    विज्ञापन

    MapmyIndia पर कैसे खोजें कोरोना टीकाकरण केंद्र

    • सबसे पहले अपने फोन में MapmyIndia Move एप को डाउनलोड करें या फिर MapmyIndia की वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद लॉगिन करें।
    • इसके बाद सर्च बॉक्स में current location के टैब पर क्लिक करें या फिर अपना एड्रेस डालें।
    • अब लेफ्ट में दिख रहे Vaccination Centres के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको कोरोना वैक्सीन के लोगो के साथ आपको नजदीकी कोरोना टीकाकरण केंद्र की जानकारी मिल जाएगी।

    गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही 45 से 60 वर्ष तक के उम्र के ऐसे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन और आपको अपने साथ अधिूसचित पहचान पत्र साथ रखना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर अपॉइंटमेंट तक पूरी प्रक्रिया ऐसी है

    45 से 60 वर्ष के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें डॉक्टर द्वारा जारी किया गया चिकित्सकीय प्रमाण पत्र दिखाना होगा। टीकाकरण के लिए पंजीयन कोविन 2.0 वेबसाइट पर होगा। इस बार यह सुविधा दी गई है कि लोग टीका लगवाने के लिए किसी भी समय और जगह का अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें