Facebook को यूजर का अकाउंट ब्लॉक करना पड़ा महंगा, देने पड़े 41 लाख रुपये
कई बार यूजर्स को समझ ही नहीं आता कि उनका अकाउंट क्यों ब्लॉक हुआ है। इस बार एक यूजर के अकाउंट को ब्लॉक करना Facebook को महंगा पड़ गया है। यूजर के अकाउंट को ब्लॉक करने के कारण फेसबुक को करीब 41 लाख रुपये देने पड़े हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विस्तार
भारत में Facebook हर महीने कई लाख अकाउंट को ब्लॉक कर रहा है। कई बार सरकार की ओर से Facebook अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया जाता है तो कई बार कंपनी पॉलिसी का हवाला देते हुए यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक करती है। कई बार यूजर्स को समझ ही नहीं आता कि उनका अकाउंट क्यों ब्लॉक हुआ है। इस बार एक यूजर के अकाउंट को ब्लॉक करना Facebook को महंगा पड़ गया है। यूजर के अकाउंट को ब्लॉक करने के कारण फेसबुक को करीब 41 लाख रुपये देने पड़े हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
यह पूरा मामला एक वकील के फेसबुक अकाउंट से जुड़ा है। अमेरिका एक वकील के अकाउंट को फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद वकील ने फेसबुक से इसका कारण पूछा, लेकिन फेसबुक की तरफ से संतोषजनक जवाब न मिलने पर अगस्त 2022 में मामला अदालत में पहुंच गया।
करीब 1 साल तक चले इसे मामले में वकील को जीत मिली है और फेसबुक को 50 हजार डॉलर यानी करीब 41 लाख रुपये का मुआवजा देने को कहा गया है। जेसन क्रॉफोर्ड ने बिना किसी कारण फेसबुक अकाउंट को लॉक किए जाने को लेकर फेसबुक के खिलाफ केस किया था।
- Airtel के इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डाटा और फ्री ओटीटी का फायदा, जानें कीमत
- एक्सरे और सीटी स्कैन की जरूरत जल्द होगी खत्म, आंखों की स्कैनिंग से ही बीमारियों की मिल जाएगी जानकारी
- फ्री iPhone के लालच में गंवाए 4 लाख रुपये, आप तो नहीं कर रहे ये गलती!
- एमोलेड डिस्प्ले के साथ Pebble की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगी मेटल बॉडी