Airtel के इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डाटा और फ्री ओटीटी का फायदा, जानें कीमत

भारती एयरटेल ग्राहकों की आवश्यकताओं और जरूरत के आधार पर विभिन्न प्रकार के रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। अनलिमिटेड इंटरनेट से लेकर 5जी डाटा एक्सेस और फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन तक, एयरटेल के पास सभी के लिए प्रीपेड प्लान की एक सीरीज है। Airtel के इन प्लान में Disney+ Hotstar और Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यदि आप अतिरिक्त ओटीटी लाभों के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो एयरटेल के पास कई पैक हैं जिनमें ओटीटी प्लेटफार्मों का फ्री एक्सेस मिलता है, जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार और 15 अन्य ओटीटी चैनल शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं अनलिमिटेड कॉलिंग, 5जी डाटा और ओटीटी बेनिफिट्स ऑफर करने वाले एयरटेल प्लान्स पर।

Airtel का 359 रुपये का प्लान
एयरटेल के इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक महीने की वैधता के साथ 2GB का डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को अपोलो 24|7, हेलो ट्यून और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले जैसे लाभ भी मिलते हैं। अतिरिक्त लाभों का आनंद ले सकते हैं। एयरटेल का यह प्लान एक्सस्ट्रीम प्ले के साथ सोनी लिव, Eros Now, Lionsgate Play और अन्य सहित 15 से अधिक OTT प्लेटफार्मों का एक्सेस देता है। इसके अलावा, पात्र शहरों या कस्बों के यूजर्स को 5G इंटरनेट डाटा का लाभ भी मिलता है।

Airtel का 399 रुपये का प्लान
यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 3GB हाई-स्पीड डाटा कैप का लाभ मिलता है। इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले के साथ 15+ ओटीटी चैनलों का फ्री एक्सेस मिलता है।
Airtel का 499 रुपये का प्लान
5G बेनिफिट वाले 399 रुपये के प्लान की तुलना में Airtel इस प्लान में लगभग समान लाभ प्रदान करता है। हालांकि इस प्लान के साथ Airtel Xstream Play एक्सेस के साथ 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक महीने की वैधता के साथ 3GB डेली डाटा मिलता है।