एक्सरे और सीटी स्कैन की जरूरत जल्द होगी खत्म, आंखों की स्कैनिंग से ही बीमारियों की मिल जाएगी जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Jun 2023 03:36 PM IST
सार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक वीडियो सामने आया है जो कि गूगल के एक पुराने इवेंट का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुंदर पिचाई Google AI की खूबियां बता रहे हैं। सुंदर पिचाई बता रहे हैं कि AI का इस्तेमाल मेडिकल सेक्टर में कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
Good bye to CT Scan MRI and Xray Cardiovascular events can be predicted by eye scan
Google AI - फोटो : social media

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तो मेडिकल के क्षेत्र में लंबे समय से हो रहा है, लेकिन अब यह एक नए स्तर पर जा रहा है। एआई अब एक्सरे, सीटी स्कैन की छुट्टी करने जा रहा है। AI की मदद से जल्द ही बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। इससे इलाज में आसानी होगी और जल्दी इलाज में सहूलियत होगी।

    गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक वीडियो सामने आया है जो कि गूगल के एक पुराने इवेंट का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुंदर पिचाई Google AI की खूबियां बता रहे हैं। सुंदर पिचाई बता रहे हैं कि AI का इस्तेमाल मेडिकल सेक्टर में कैसे हो सकता है।

    विज्ञापन

    सुंदर पिचाई के मुताबिक Google AI के डीप एनालाइजेशन का इस्तेमाल करके सिर्फ आंख की रेटीना को स्कैन करके कई बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। इस स्कैन से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल और चीरा आदि लगाने की जरूरत नहीं होगी या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक सिर्फ आंख की रेटिना को स्कैन करके किसी व्यक्ति की उम्र, लिंग, स्मोकिंग, डायबिटीज, BMI और ब्लड प्रेशर आदि का पता लगा जा सकेगा। यदि कोई गंभीर बीमारी है तो इसके बारे में भी Google AI आपको बताएगा और यह भी बताएगा कि 24 घंटे या 48 घंटे बाद मरीज की क्या कंडिशन हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें