iPhone 15: नई आईफोन सीरीज में मिलेगा अब तक का सबसे शानदार कैमरा, पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के साथ हो सकता है लॉन्च
दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन को पहले से बेहतर कैमरा लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। इसके लिए एपल अपने आगामी iPhone 15 Pro Max के लिए एक और सप्लायर लाने की योजना बना रहा है।

विस्तार
एपल हर साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपने नए आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 series) को लॉन्च कर सकता है। आईफोन लवर्स इस बार भी नई आईफोन सीरीज को लेकर नए फीचर्स और सुविधाओं की उम्मीद कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन को पहले से बेहतर कैमरा लेंस के साथ पेश किया जा सकता है। इसके लिए एपल अपने आगामी iPhone 15 Pro Max के लिए एक और सप्लायर लाने की योजना बना रहा है। कंपनी अपने अगले जनरेशन फ्लैगशिप पर नए पेरिस्कोप कैमरा लेंस में मदद करने के लिए एक और सप्लायर जोड़ रही है।
iPhone 15 प्रो मैक्स को एक पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है, जो मूल रूप से एक टेलीफोटो लेंस है जो बेहतर मैग्नीफिकेशन के लिए कैमरे के इमेज सेंसर की ओर एक एंगल वाले मिरर के माध्यम से लाइट को रिफ्लेक्ट करता है। लाइट की दिशा में परिवर्तन से iPhone 15 प्रो मैक्स बिना किसी ब्लरनेस के फोटो को हाई क्वालिटी में क्लिक कर सकेगा।
नए आईफोन फ्लैगशिप के साथ उम्मीद की जा रही है कि इसके साथ 5x या 6x ऑप्टिकल जूम देखने को मिलेगा। यानी यह वर्तमान जनरेशन iPhone 14 Pro Max पर दिए गए 3x ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन से लगभग दो गुना अधिक है। पहले कहा जा रहा था कि लार्गन प्रिसिजन पेरिस्कोप सिस्टम का एकमात्र सप्लायर होगा, लेकिन एक नई रिपोर्ट बताती है कि जीनियस इलेक्ट्रॉनिक ऑप्टिकल (जीएसईओ) मॉड्यूल का नया सप्लायर होगा। हालांकि कंपनी ने अब तक इसका आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
- ASUS ExpertBook B1 सीरीज भारत में लॉन्च, पोर्टेबल डिजाइन के साथ मिलेगी हाई परफॉरमेंस, जानें फीचर्स
- OnePlus Pad: वनप्लस के पहले टैबलेट की कीमत आई सामने, इसमें है 30 दिन का बैटरी बैकअप और फ्लैगशिप प्रोसेसर
- Apple Store: क्या अब सस्ते हो जाएंगे iPhone और अन्य एपल डिवाइस?
- Poco X5 5G review: कम कीमत वाला ऑरालउंडर फोन