Facebook यूजर्स से मांग रहा है न्यूड फोटो, जानें क्यों?

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Facebook wants to users share their nude photos with it so it fights revenge porn
facebook revenge porn

    फेसबुक ने रिवेंज पॉर्न को अपने प्लेटफॉर्म पर फैलने से रोकने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला है जिससे यूजर्स परेशान हो सकते हैं। फेसबुक रिवेंज पॉर्न को रोकने के लिए कुछ यूजर्स से मैसेंजर के जरिए उनकी न्यूड तस्वीरें मांग रहा है। फेसबुक का कहना है कि इससे उसे रिवेंज पॉर्न को रोकने के लिए फिंगरप्रिंट तैयार करने में मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंः एयरटेल ने दिया बड़ा झटका, इन कस्टमर की सेवाएं कई दिनों तक रहेंगी बंद

    वहीं न्यूड फोटो मांगने के पीछे कंपनी का तर्क है कि यदि किसी कारण आपके रिश्ते खराब हो जाते हैं और आपका पार्टनर आपसे बदला लेने या ब्लैकमेल करने के लिए सोशल साइट्स पर आपकी फोटो पोस्ट करता है तो ऐसी स्ठिति में आपकी फोटो को सोशल मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर जाने से रोका जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फेसबुक या एजेंसी स्टोर नहीं करेंगे आपकी फोटो

    Facebook यूजर्स से मांग रहा है न्यूड फोटो, जानें क्यों?

    इसके लिए फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया की एक सरकारी एजेंसी से पार्टनरशिप कर रहा है। यह एजेंसी आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर फैलने से रोकती है। कंपनी का नाम ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर आप अपनी अंतरंग तस्वीरों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लेकर चिंतित हैं तो आप इस एजेंसी से फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उसके बाद एजेंसी आपसे आपकी न्यूड फोटो लेगी और फिर फेसबुक उस फोटो का "hash" टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल फिंगरप्रिंट तैयार करेगा, हालांकि फेसबुक आपकी फोटो को स्टोर नहीं करेगा। फेसबुक फिंगप्रिंट और लिंक के जरिए ही फोटो मैचिंग तकनीक से आपकी फोटो को सोशल मीडिया पर जाने से रोकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें