Airtel यह प्लान भी हुआ अपडेट, अब रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Nov 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
Airtel Revised Rs 499 myPlan Infinity Postpaid Plan, Offers Unlimited Outgoing in Roaming
Airtel

    एयरटेल ने एक बार फिर से अपने कई सारे प्लान्स अपडेट किए हैं। इससे पहले कंपनी ने प्री-पेड प्लान अपडेट किया था और कंपनी ने वोडाफोन की राह पर चलते हुए 499 रुपये वाले इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत अब रोमिंग में भी अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉलिंग का मजा मिलेगा।

    क्या है एयरटेल का माय इनफिनिटी प्लान ?

    Airtel
    Airtel

    इस प्लान की कीमत 499 रुपये है और यह प्लान सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत 1 महीने की वैधता के साथ 20 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही इस पहले में पहले रोमिंग में आउटगोइंग फ्री नहीं मिलती थी, लेकिन अब रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगा। इसके अलावा इस प्लान में कंपनी Wynk म्यूजिक, एयरटेल टीवी और एयरटेल सिक्योर का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। वहीं इस प्लान के ग्राहक बचे हुए डाटा का इस्तेमाल अगले महीने कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें