एयरटेल ने दिया बड़ा झटका, इन कस्टमर की सेवाएं कई दिनों तक रहेंगी बंद

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
Airtel Rs 259 And Rs 399 Plan Services Down from last 3 days
एयरटेल

    अगर आप भी एक एयरटेल यूजर हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकती है, क्योंकि आपकी सेवाएं कई पिछले तीन से बंद तो है ही और अगले कई दिनों तक भी बंद रह सकती है। वैसे यह परेशानी एयरटेल के सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को हो रही है जिन्होंने 70 जीबी डाटा वाला प्री-पेड रिचार्ज कराया है जिनकी कीमत 259 रुपये और 399 रुपये है। इस दौरान यूजर्स ना तोडाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे और ना ही किसी नंबर पर कॉलिंग कर पाएंगे। इस दौरान आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप डाटा यूज ना करें और दूसरे नंबर से कॉलिंग करें, नहीं तो आपके पैसे कटेंगे।

    कस्टमर सपोर्ट अधिकारी ने बताया यह कारण

    Airtel
    Airtel

    कुछ यूजर्स की शिकायत के बाद हमने एयरटेल के कस्टमर सपोर्ट से बात की तो हमें बताया गया कि पिछले 3 दिन से उन यूजर्स की सेवाएं बंद जिन्होंने 259 रुपये (70 जीबी) या फिर 399 रुपये का रिचार्ज कराया है। साथ ही अगले कई दिनों तक भी सेवाएं बंद रह सकती हैं। कस्टमर सपोर्ट ने आगे बताया कि कुछ टेक्निकल कारणों से इन यूजर्स की सर्विसेज बंद रहेंगी। कंपनी इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कोशिश कर रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ए यरटेल के इस प्लान में मिलेगा 300GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, वैलिडिटी 360 दिन

    बता दें कि एयरटेल के 259 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 70 दिनों तक 70 जीबी 99डाटा मिलता है। प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है। यह प्लान सिर्फ 4जी यूजर्स के लिए है। इसके अलावा कंपनी के 399 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल+एसटीडी कॉलिंग और 35 दिनों तक रोज 1GB 3G/4G डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें