फेसबुक बंद कर रहा है सबसे खास फीचर, आपको आ सकता है गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हुई शुरुआत

फेसबुक ने टेस्टिंग के तौर पर लाइक्स की संख्या को छिपाने की शुरुआत कर दी है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रही है। इस फैसले को लेकर फेसबुक का कहना है कि दुनियाभर से बढ़े सामाजिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से इस प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है।
फेसबुक के इस फैसले के बाद यूजर्स फेसबुक पर लाइक, पोस्ट पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं की संख्या को नहीं देख पाएंगे। हालांकि यूजर किसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर देख सकेंगे। फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी नहीं चाहती है कि फेसबुक पर कोई प्रतिस्पर्धा जैसा महसूस करे।
ये भी पढ़ेंः बदलने वाले हैं इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के नाम, फेसबुक ने किया कंफर्म
क्या पड़ेगा फर्क
जब भी आप फेसबुक पर कोई फोटो या प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करते हैं तो आपके फ्रेंड्स उसे लाइक करते हैं और ज्यादा-से-ज्यादा लाइक्स देखकर आप खुश होते हैं कि आपकी फोटो को 500/1000 लोगों ने लाइक किया लेकिन फेसबुक इस फीचर को बंद करने की तैयारी में है। जब भी कोई किसी फोटो को फेसबुक पर लाइक करता है तो फोटो के साथ यह दिखता है कि कितने लोगों ने उसे लाइक किया। इस फीचर को लाइक काउंट यानी लाइक की गिनती कहा जाता है। इसी फीचर को अब फेसबुक बंद करने जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Instagram पर बिक रही हैं इंसानी खोपड़ियां, 70 लाख का हुआ कारोबार
लीक रिपोर्ट में पहले ही हुआ था खुलासा
बता दें कि सितंबर महीने की शुरुआत में ही इसकी जानकारी एप रिसर्चर Jane Manchun Wong ने दी थी। उन्होंने फेसबुक के एंड्रॉयड एप में एक कोड का खुलासा किया है। यह कोड फेसबुक पोस्ट काउंट को हटाने वाला है।
वहीं फेसबुक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लाइक काउंट को हाइड यानी छिपाने वाला है, हालांकि यह फीचर कब जारी होगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं है। इस फीचर के आने के बाद आपको संख्या में यह नहीं दिखेगा कि किसी पोस्ट को कितने लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर आया है यह मैसेज तो तुरंत करें डिलीट, बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध
इंस्टाग्राम पर पहले से ही यह फीचर
गौरतलब है कि यह लाइक काउंट हाइड करने का फीचर इंस्टाग्राम में कुछ महीने पहले ही जारी हुआ है। इसी फीचर को अब कंपनी फेसबुक पर ट्राई करना चाहती है। हालांकि इंस्टाग्राम में लाइक काउंट हाइड फीचर अभी भारत में लाइव नहीं हुआ है।
- Huawei Mate X फोल्डेबल फोन की अगले महीने बाजार में हो सकती है एंट्री, खास फीचर्स से होगा लैस
- Garmin ने भारत में लॉन्च की स्मार्टवॉच, इसकी कीमत में मिल जाएंगे दो iPhone 11
- iPhone 11, Pro और Pro Max की सेल होगी शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन
- OnePlus TV क्यूएलईडी पैनल के साथ भारत में हुआ लॉन्च, रिमोट के बिना भी कर सकेंगे कंट्रोल