Huawei Mate X फोल्डेबल फोन की अगले महीने बाजार में हो सकती है एंट्री, खास फीचर्स से होगा लैस

हुवावे (Huawei) अपना पहला मेट एक्स (Huawei Mate X) फोल्डेबल फोन अक्टूबर में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकता है। साथ ही लोगों को भी इस फोन का बेसब्री से इंतजार हैं। इस फोन की पहले कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।
वहीं, सीबीजी के मुख्य अधिकारी रिचर्ज यू ने हुवावे मेट एक्स को लेकर कहा था कि इस फोन की सेल नवंबर या अक्टूबर में शुरू होगी। अन्य रिपोर्ट अनुसार, लॉन्चिंग में आई देरी की वजह को महंगी मैन्युफैक्चरिंग माना है। सूत्रों की मानें तो इस फोन में किरिन 990 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
हुवावे पहले मेट एक्स फोल्डेबल स्मार्टफोन को सितंबर में लॉन्च करने वाला था, लेकिन प्रोडक्शन में दिक्कत आने की वजह से लॉन्चिंग इवेंट को टाल दिया गया था। वहीं, इस फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग को अक्टूबर में तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Shinco ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट TV, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये
Huawei Mate X की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 8 इंच का रैपअराउंड ओएलईडी मेन डिस्प्ले मिलेगा, जो फोल्ड होकर 6.6 इंच का हो जाएगा। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2480x220 पिक्सल है। साथ ही इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट दिया जा सकता है, वहीं खबर यह है भी है कि हुवावे अपने ओएस हार्मनी के साथ इस फोन को पेश कर सकती है।
कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में किरिन 990 चिपसेट दे सकती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही यूजर्स को 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- iPhone 11, Pro और Pro Max की सेल होगी शुरू, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन
- OnePlus TV क्यूएलईडी पैनल के साथ भारत में हुआ लॉन्च, रिमोट के बिना भी कर सकेंगे कंट्रोल
- OnePlus 7T भारत में हुआ लॉन्च, Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का मिलेगा सपोर्ट
- Oppo K5 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, Reno Ace के साथ मार्केट में होगी एंट्री