Facebook ने सभी के लिए जारी किया फेस रिकॉग्निशन, लेकिन हटा दिया यह खास फीचर

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने फेशियल रिकॉग्निशन फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, हालांकि कंपनी ने इसमें से टैगिंग फीचर को हटा दिया है। फेसबुक ने अपने इस फेस रिकॉग्निशन फीचर को पिछले साल ही पेश किया था।
दरअसल फेसबुक ने पिछले साल फेशियल रिकॉग्निशन फीचर को फोटो रिव्यू (Photo Review) के नाम से जारी किया था। यह फीचर आपके फेस की पहचान करके आपको अलर्ट करता था। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि किसी ने आपकी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी और आपको टैग नहीं किया तो फेसबुक आपको नोटिफिकेश भेजकर बताता था कि आप फोटो को अपलोड होने देना चाहते हैं या नहीं।
वहीं अब फेसबुक ने कहा है कि वह अब 'टैग' संबंधी सुझाव नहीं देगा। इसकी बजाय वह फेशियल रिकॉग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) पर अधिक काम करेगा। हालांकि कंपनी ने इस फीचर को हटाया नहीं है। आप चाहें तो सेटिंग्स में जाकर इसे ऑफ और ऑन कर सकते हैं। इसे ऑन होने के बाद यदि आपकी फोटो फेसबुक पर कोई अपलोड करेगा तो आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।
- फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL भी साथ में रखने की नहीं जरूरत
- फेसबुक पर आपके पोस्ट को कितने ‘लाइक’ मिले, नहीं देख पाएंगे यूजर्स-दोस्त या फॉलोवर्स, ये है वजह
- जियो ने लॉन्च किया Jio Gate, अपार्टमेंट की हर जरूरत का रहेगा लेखा-जोखा
- सॉफ्टवेयर से आवाज बदलकर किया CEO को फोन, खाते से उड़ाए 1 करोड़ 75 लाख रुपये