फेसबुक पर आपके पोस्ट को कितने ‘लाइक’ मिले, नहीं देख पाएंगे यूजर्स-दोस्त या फॉलोवर्स, ये है वजह
विज्ञापन

फेसबुक पर आपके पोस्ट को मिलने वाले ‘लाइक’ की संख्या जल्द ही इस सोशल मीडिया साइट पर आपके दोस्तों और अन्य यूजर को देखने को नहीं मिल पाएगी। फेसबुक ने इस पर काम किये जाने के बारे में मंगलवार को पुष्टि की।

दरअसल, इस तरह के बदलाव तस्वीरों, वीडियो या कमेंट्स पर मिलने वाली ‘लाइक’ की संख्या में दिलचस्पी को समाप्त कर देंगी और लोग पोस्ट की विषयवस्तु पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

फेसबुक के मालिकाना हक वाले ‘इंस्टाग्राम’ ने इस वर्ष की शुरूआत में घोषणा की थी कि वह वीडियो को देखने वालों की संख्या और उसे लाइक करने वालों की संख्या को कम से कम छह देशों में छिपाने का प्रयोग कर रहा है, जहां अकाउंट धारक तो लाइक की संख्या देख सकते हैं लेकिन बाकी लोग इसे नहीं देख सकेंगे।
विज्ञापन