फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL भी साथ में रखने की नहीं जरूरत

एक सितंबर से ट्रैफिक चालान की राशि में काफी बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि कई राज्यों में यह नियम सोमवार को लागू नहीं हो पाए थे, क्योंकि सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं हुआ था। अब धीरे-धीरे ज्यादातर राज्यों में यह नियम लागू हो रहे हैं। नए नियम लागू होने के बाद कईयों के भारी-भरकम चालान कटे हैं, लेकिन यदि आपके पास सिर्फ एक मोबाइल एप है तो आप चालान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

दरअसल पिछले साल परिवहन मंत्रालय ने आईटी एक्ट के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा था कि अब ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस पेपर जैसे दस्तावेजों की ऑरिजनल कॉपी सत्यापन के लिए न ली जाए।
ये भी पढ़ेंः एक सितंबर से लागू हुए भारी जुर्माने वाले नए ट्रैफिक नियम, कटेगा 10 हजार रुपये तक का चालान

मंत्रालय ने कहा था कि डिजिलॉकर और एमपरिवहन एप पर मौजूद दस्तावेज की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी को वैध माना जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्यों के परिवहन विभागों और ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा था कि वे सत्यापन के लिए दस्तावेजों की ऑरिजिनल कॉपी न लें।