सॉफ्टवेयर से आवाज बदलकर किया CEO को फोन, खाते से उड़ाए 1 करोड़ 75 लाख रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 03 Sep 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters Used artificial intelligence to Mimic CEO Voice transfer one crore 75 lakhs rupees
cyber crime - फोटो : amar ujala

    आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) ने पिछले कई सालों में टेक्नोलॉजी को एक नया मुकाम दिया है। AI ने बहुत सारे काम को आसान कर दिया है। जैसे कि आपके मात्र कहने से आपके फोन में मौजूद AI आपके दोस्त को फोन लगा देता है, वहीं गूगल का AI असिस्टेंट तो होटल भी बुक कर दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ AI का गलत इस्तेमाल होने लगा है।

    Hacker
    Hacker

    अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हैकर्स ने AI की मदद से एक कंपनी के सीईओ को 2,43,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये) का चूना लगाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

    voice changer
    voice changer - फोटो : social media

    वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने जर्मनी की एक कंपनी के सीईओ के आवाज की नकल करके ब्रिटेन की एक कंपनी के सीईओ को 2,43,000 डॉलर की ठगी की है। यह घटना पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में घटित हुई है। घटना इसी साल मार्च की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें