आपके कपड़े और स्मार्टफोन से पता चल जाता है आप किसे देंगे वोट, जानें कैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 06 Dec 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Facebook Data: Your clothes and smartphone can tell  Whom will you give vote
facebook - फोटो : pexels.com

    फेसबुक आपकी जिंदगी में कितनी हद तक घुस चुका है कि फेसबुक राजनीतिक पार्टियों को यह भी बता सकता है कि आप किसे वोट देने वाली हैं। जी हां, पढ़ने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है और इसका खुलासा उन्होंने ही किया है जिन्होंने फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका कांड को दुनिया के सामने रखा था।

    कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक के व्हिसल ब्लोअर क्रिस्टोफर वाइली के मुताबिक अभी तक लोगों को क्रिमिनल प्रोफाइलिंग के बारे में जानकारी है लेकिन अब फैशन प्रोफाइलिंग भी होने लगी है और खास बात यह है कि साल 2016 में अमेरिका में हुए राष्टपति चुनाव में फैशन प्रोफाइलिंग का बखूबी इस्तेमाल हुआ था। पिछले महीने नवंबर में द बिजनेस ऑफ फैशन के एक इवेंट में क्रिस्टोफर वाइली ने बताया कि कैंब्रिज एनालिटिका ने वोटर की प्रोफाइल का विश्लेषण किया और डाटा बेचा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Realme U1 vs Realme 2 Pro: कौन है असली खिलाड़ी, कीमत से लेकर कैमरा व प्रोसेसर तक

    फैशन प्रोफाइलिंग के जरिए फेसबुक यूजर्स की टाइमलाइन को ट्रैक किया जाता है कि वह किस तरह के कपड़े पहनता है, कौन-सा गाना सुनता है और उसके पास कौन-सा स्मार्टफोन है। क्रिस्टोफर वाइली ने बताया कि लोगों के फैशन ब्रांड्स डाटा के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों की सोच क्या है और वे किस पार्टी को पसंद कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के लिए जिन लोगों के पास कार है और उनके इलाके की सड़कें अच्छी हैं तो वे मौजूदा राजनीतिक पार्टी को ही वोट देगे। ऐसे ही अलग-अलग लोग अलग-अलग व ब्रांड के कपड़े पहनते हैं और इससे उनकी राजनीतिक समझ भी जाहिर होती है। लोगों की फैशन प्रोफाइलिंग के लिए उनकी ऑनलाइन शॉपिंग साइट को भी ट्रैक किया जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप किसी ऐसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं जो मौजूदा सरकार के साथ जुड़ा है तो इससे साफ है कि आप सरकार के साथ हैं।

    ये भी पढ़ेंः 7 साल का यह बच्चा YouTube से कमाता है 1 अरब 54 करोड़ रुपये

    गौरतलब है कि हाल ही में ब्रिटिश पार्लियामेंट कमिटी की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि फेसबुक कुछ खास कंपनियों के साथ अपने यूजर्स का डाटा शेयर करता है। कमिटी द्वारा दस्तावेजों से पता चला है कि फेसबुक एयरबेंब, लिफ्ट और नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को अपने यूजर्स के डाटा को एक्सेस करने का अधिकार दिया है। ये सभी दस्तावेज साल 2012 से 2015 के बीच के हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें