Xiaomi Redmi 6A, Mi A2 और Redmi Y2 पर मिलेगी 3,500 रुपये तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 06 Dec 2018 10:07 AM IST
Xiaomi Redmi 6A, Mi A2 and Redmi Y2 available upto Ra 3,000 off During ‘I Love Mi’ Amazon Sale
I love Mi sale

    यदि आपको भी शाओमी के स्मार्टफोन पसंद हैं और खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजॉन इंडिया पर 6 दिसंबर से I Love Mi सेल की शुरुआत हो रही है जो 8 दिसंबर तक चलेगी और इस सेल में रेडमी 6ए, एमआई ए2 और रेडमी वाय2 पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। तो आइए इस सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Xiaomi Mi A2
    Xiaomi Mi A2

    'I love Mi' सेल के ऑफर्स की बात करें तो इस सेल मे आपको रेडमी वाय2 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 8,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 10,499 रुपये है। वहीं इसका 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये में मिलेगा।

    xiaomi redmi y2
    xiaomi redmi y2

    अब एमआई ए2 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस फोन का 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 14,999 रुपये में मिलेगा और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 16,999 रुपये में मिलेगा। वैसे इस फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें