7 साल का यह बच्चा YouTube से कमाता है 1 अरब 54 करोड़ रुपये

आप लोगों में से शायद ही ऐसा कोई होगा जो यूट्यूब पर वीडियो नहीं देखता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला है? आपको जानकर हैरानी होगी कि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक 7 साल का बच्चा है जो खिलौने का रिव्यू करता है। इस बच्चे का नाम रेयान है और इसके यूट्यूब चैनल का नाम Ryan ToysReview है और इसके सब्सक्राइबर की संख्या 17,314,022 है।

जून 2017 से जून 2018 तक हुई 22 मिलियन डॉलर की कमाई
मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलौना रिव्यू यूट्यूब चैनल की वार्षिक लिस्ट में 1 नंबर पर रखा है।फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक Ryan ToysReview नाम के चैनल ने 1 जून 2017 से 1 जून 2018 के बीच कुल 22 मिलियन डॉलर यानि 1,54,89,10,000 की कमाई की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल इस चैनल की कमाई 11 मिलियन डॉलर यानि करीब 77,44,05,500 रुपये थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेयान महज 4 साल का था जब इस चैनल की शुरुआत हुई और इतनी सी उम्र में ही रेयान अपने माता-पिता का यूट्यूब पर चैनल बनाने की सलाह दी थी।