अब आपके WhatsApp चैट पर नजर रखेगी पुलिस, मैसेज भी पढ़ेगी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 05 Dec 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Australia Police may soon spy on your WhatsApp, Telegram messages
whatsapp

    यदि आप भी व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ऐप पर खूब चैटिंग करने और प्राइवेट बातचीत करने की आदत है तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि अब पुलिस आपके व्हाट्सऐप और टेलीग्राम चैट पर नजर रखेगी। खास बात यह है कि ये दोनों कंपनियां आपके चैट को सुरक्षित रखने के लिए एंड टू एंड इनक्रिप्शन का इस्तेमाल करती है और ये कंपनियां एंड टू एंड इनक्रिप्शन का एक्सेस पुलिस को देने वाली हैं। हालांकि आपको परेशानी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है।

    ये भी पढ़ेंः Realme U1 vs Redmi note 6 Pro vs Oppo A7: देखें किसमें कितना है दम

    वैसे भारत जैसे देश में आए दिन व्हाट्सऐप पर दंगा भड़काने और किसी को उकसाने वाले मैसेज शेयर हो रहे हैं। व्हाट्सऐप मैसेज के कारण ही कई जगहों पर दंगे और फसाद भी हुए। ऐसे में भारत सरकार भी व्हाट्सऐप जैसी कंपनियों से मैसेज के बारे में पूरी जानकारी लगातार मांग रही है लेकिन व्हाट्सऐप वे फिलहाल जानकारी देने से मना कर दिया है लेकिन भविष्य में ऐसा हो सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई पुलिस जैसा ही भारतीय पुलिस को भी व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ने की इजाजत मिल जाए।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः भारत में लांच हुआ 13MP कैमरा वाला यह फोन, सिर्फ 2,799 रुपये में होगा आपका

    हालांकि ऑस्ट्रेलिया में भी अभी यह नियम लागू नहीं हुआ है। एक ऐसा प्रस्ताव दिया गया है जो कि अभी प्रोसेस में है। यदि इस प्रस्ताव पर सहमति बनती है तो सरकार सोशल मीडिया कंपनियों पर मैसेज एक्सेस करने एंड टू एंड इनक्रिप्शन हटाने का दबाव बना सकती है। वहीं कई लोगों ने इस बिल का आलोचना की है और कहा है कि यह लोगों की निजता पर सीधा हमला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें