फिर से लीक हुआ फेसबुक और ट्विटर यूजर्स का डाटा, डेवलपर्स को मिला एक्सेस

दुनिया की दो बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक और ट्विटर के सैकड़ों यूजर्स की निजी जानकारी गूगल प्ले-स्टोर के जरिए थर्ड पार्टी एप्स तक पहुंची हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक वन ऑडियंस और मोबीबर्न सॉफ्टवेयर डेवलवमेंट किट्स (SDK) ने यूजर्स की निजी जानकारियों को एक्सेस किया है जिसमें हालिया ट्वीट्स, ई-मेल एड्रेस, और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। वहीं इस डाटा लीक के बारे में ट्विटर और फेसबुक ने अपने यूजर्स को इसकी जानकारी दी है।
इस डाटा लीक को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने एक पोस्ट में कहा, 'हमने हाल ही में एक रिपोर्ट प्राप्त किया है जिसमें कहा गया है कि एक संदिग्ध मोबाइल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) जिसे वन ऑडियंस मेंटेन करती है। हम अपने यूजर्स को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी है।'
वहीं फेसबुक एक प्रवक्ता ने अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट द वर्ज से कहा, 'जांच के बाद हमने उन एप्स को पॉलिसी के उल्लंघन के लिए अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसके अलावा हमने मोबीबॉर्न और वन ऑडियंस को इस संबंध में शिकायत पत्र भी जारी किया गया है।'
- 5G आने से बढ़ जाएगी डाटा की खपत, हर महीने 24 जीबी डाटा होगा इस्तेमाल
- शाओमी Redmi K30 दिसंबर में होगा लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 5जी और पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट
- Honor V30 और Honor V30 Pro आज होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
- रविशंकर प्रसाद को मिला भारत में असेंबल हुआ iPhone XR, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर