शाओमी Redmi K30 दिसंबर में होगा लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 5जी और पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के सीरीज के रेडमी के30 (Redmi K30) को चीन में 10 दिसंबर के दिन लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प बात है कि कंपनी ने खुद इस 5जी फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। यूजर्स को इस फोन में डुअल पंचहोल और 5जी कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही रेडमी के30 के कई टीजर पहले जारी हुए थे, जिनमें कुछ चुनिंदा फीचर्स की जानकारी मिली थी। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत कई देशों के बाजार में रेडमी के20 सीरीज को उतारा था। लीक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस फोन में मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल करेगी।
अमेरिका, जापान, यूके और चीन में 5जी नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। तो ऐसे में कंपनी रेडमी के30 डुअल 5जी मोड दे सकती है। इसमें यूजर्स को Non-Standalone Access (NSA) और Standalone Access (SA) मोड्स मिलेंगे। वहीं, यूजर्स इन मोड्स के जरिए हाई स्पीड डाटा का फायदा उठा सकेंगे। फिलहाल, पूरी दुनिया में कुछ चुनिंदा टेलीकॉम कंपनियां ही 5जी कनेक्टिविटी दे रही हैं। लेकिन इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रेडमी के30 में गैलेकेसी एस10 प्लस की तरह डुअल पंचहोल डिस्प्ले देगी, जिसका रिफ्रेश रेट 12 गीगा हर्ट्ज होगा। इसके साथ ही यूजर्स को साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और सोनी का 60 मेगापिक्सल वाला लेंस दिया जा सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडिया टेक 5जी चिपसेट या स्नैपड्रैगन 700 एसओसी दिया जा सकता है। लेकिन अब तक कंपनी ने प्रोसेसर को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रेडमी के30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें सोनी का 60 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। आपको बता दें कि शाओमी ने हाल ही के दिनों में एमआई नोट 10 को पेश किया था। यूजर्स को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का सपोर्ट दिया गया था।