रविशंकर प्रसाद को मिला भारत में असेंबल हुआ iPhone XR, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 Nov 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ravi Shankar Prasad Get iPhone XR Assembled In India Know Price Specifications
Ravi Shankar Prasad - फोटो : twitter

    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने बीते सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एपल के आईफोन एक्स आर (iPhone XR) की तस्वीर शेयर की थी, क्योंकि इस फोन के बॉक्स पर 'असेंबल्ड इन इंडिया' लिखा था। वहीं, रवि शंकर प्रसाद ने कहा था कि मैं उम्मीद करता हूं एपल अपने सभी डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग का आने वाले समय में विस्तार करेगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि एपल की सप्लायर सैलकॉम्प कंपनी चेन्नई में स्थित नोकिया की बंद हुई फैक्ट्री को खरीदने वाली है।

    Nokia 9 PureView camera
    Nokia 9 PureView camera

    नोकिया की फैक्ट्री

    आपको बता दें कि नोकिया की यह फैक्ट्री करीब दस वर्ष से बंद पड़ी है। इस फैक्ट्री को मार्च 2020 से दोबारा चलाया जाएगा। इससे पहले नोकिया की इस फैक्ट्री में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। वहीं, इससे लोगों एक बार फिर से रोजगार मिलेगा।

    Apple iPhone XR Review in Hindi
    Apple iPhone XR Review in Hindi - फोटो : amar ujala

    आईफोन एक्स आर की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें