5G आने से बढ़ जाएगी डाटा की खपत, हर महीने 24 जीबी डाटा होगा इस्तेमाल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 26 Nov 2019 12:35 PM IST
Report Reveals If Jio Airtel And Vodafone Launch 5g 24 GB Data Usage Per Month
5g smartphone

    अमेरिका, जापान, इंग्लैंड और चीन जैसे देशों में 5जी नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी हैं। साथ ही टेलीकॉम कंपनियां इन देशों में 5जी नेटवर्क का विस्तार भी कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर शाओमी, सैमसंग और वीवो जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी 5जी कनेक्टिविटी वाले डिवाइसेज पेश किए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें 5जी वाले यूजर्स की संख्या और डाटा की खपत की संभावित जानकारी मिली थी।

    एरिक्सन मोबिलिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले छह सालों में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या 260 करोड़ तक पहुंच जाएगी। साथ ही यूजर्स हर महीने 24 जीबी तक डाटा इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 2025 के अंत तक दुनियाभर की 65 फीसदी आबादी तक 5जी नेटवर्क की पहुंच होगी। आपको बता दें कि साउथ कोरिया ने इस नेटवर्क को अप्रैल में लॉन्च किया था। वहीं, सितंबर में करीब 30 लाख यूजर्स ने 5जी नेटवर्क को अपनाया था।

    चीन ने अक्टूबर में 5जी नेटवर्क को पेश किया था और वहां अब करीब एक करोड़ यूजर्स इस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि 4जी के मुकाबले 5जी ज्यादा तेजी से पूरी दुनिया में अपनी पहुंच बनाएगा।

    भारत में भी 5जी कनेक्टिविटी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियां 2022 तक 5जी नेटवर्क को पेश करेगी। अन्य रिपोर्ट की मानें तो 2025 तक भारत में 11 फीसदी लोग इस नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा टेक कंपनियां 2025 के अंत तक 50 करोड़ नए स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती हैं।

    हुवावे को अक्टूबर में भारत सरकार से 5जी (5G) नेवटर्क डेमो के लिए मंजूरी मिली थी। वहीं, हुवावे को भी उम्मीद थी कि सरकार उन्हें नेटवर्क की ट्रायल के लिए अनुमति देगी। वहीं, भारतीय यूजर्स ने इंडिया मोबाइल कंग्रेस (India Mobile Congress 2019) इवेंट के दौरान 5जी तकनीक का ट्रायल किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें