X Update: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स, जानें इसके बारे में
कम्युनिटी नोट्स फीचर को लॉन्च करते हुए एलन मस्क ने कहा- 'कम्युनिटी नोट्स अब भारत में भी एक्टिव है। भारत में नए योगदान का स्वागत है।' उन्होंने कहा कि कंपनी एक्स के कंटेंट को मॉनिटर करेगी और उसकी सटीकता और प्रमाणिकता की भी जांच करेगी।

विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कम्युनिटी नोट्स फीचर लॉन्च कर दिया है। एक्स का कम्युनिटी नोट्स फीचर किसी फोटो, वीडियो या टेक्स्ट के गलत होने की जानकारी देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्स पर गलत सूचना प्रसारित करने का लंबे समय से आरोप लग रहा है।
मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने एक्स पर पेड वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च की थी जिसके बाद फर्जी अकाउंट और गलत सूचना के फैलने का ज्यादा खतरा हो गया है। आज कोई भी किसी भी प्रसिद्ध शख्स के नाम से अकाउंट बनाकर ब्लू टिक ले सकता है। ऐसे में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
चुनाव से ठीक पहले कम्युनिटी नोट्स का लॉन्च होना एक बड़ा चैलेंज साबित होगा। बता दें देश में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच लोकसभा चुनाव होने वाला है जो कि सात चरणों में होगा। चुनाव परिणाम चार जून को जारी होंगे।
- Facebook Update: बदल गया मोबाइल एप के वीडियो प्लेयर का इंटरफेस, अब मिलेगा फुल स्क्रीन मोड
- Gemini AI: गूगल कर रहा बड़ी तैयारी, जीमेल में रिप्लाई का सुझाव देगा एआई टूल
- RBI की चेतावनी: भूलकर भी ना करें ये गलती, एक झटके में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- फ्री नहीं रहा Google: अब सर्च करने के लिए देने होंगे पैसे, कंपनी की है ऐसी प्लानिंग, विस्तार से जानें