फ्री नहीं रहा Google: अब सर्च करने के लिए देने होंगे पैसे, कंपनी की है ऐसी प्लानिंग, विस्तार से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Apr 2024 10:24 AM IST
सार

गूगल अपने एआई सर्च टूल के लिए पैसे लेने पर विचार कर रहा है, हालांकि गूगल की ओर से इस मसले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तमाम एआई कंपनियां अपने एआई टूल के लिए पैसे ले रही हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि एआई टूल को तैयार करने में कंपनियों के काफी खर्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Google to make generative AIpowered search exclusive to paid
Google AI SEARCH - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल लंबे समय से अपनी सेवाएं फ्री दे रहा है, लेकिन अब वक्त प्रीमियम का आ गया है। गूगल अब सर्च के लिए यूजर्स से पैसे लेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने जेनेरेटिव सर्च यानी सर्च जेनरेटिव एक्सपेरियंस (SGE) को पेड करने जा रहा है जिसके बाद यूजर्स को एआई रिजल्ट्स के लिए पैसे देने होंगे।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपने एआई सर्च टूल के लिए पैसे लेने पर विचार कर रहा है, हालांकि गूगल की ओर से इस मसले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तमाम एआई कंपनियां अपने एआई टूल के लिए पैसे ले रही हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि एआई टूल को तैयार करने में कंपनियों के काफी खर्चे हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल का जो आम सर्च है वह हमेशा के लिए हमेशा की तरह फ्री रहेगा, लेकिन यदि आप जेनरेटिव AI सर्च का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पैसे देने होंगे। आपको बता दें कि जब भी गूगल एप को ओपन करते हैं तो आपको कोने में रेड डॉट के साथ एक जार दिखाई देता है। वही जेनरेटिव एआई सर्च है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें