Gemini AI: गूगल कर रहा बड़ी तैयारी, जीमेल में रिप्लाई का सुझाव देगा एआई टूल
एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें “Reply suggestions from Gemini” को देखा जा सकता है, हालांकि यूजर चाहें तो Gemini AI के रिप्लाई को एडिट भी कर सकेंगे यानी कस्टमाइज करने का ऑप्शन होगा।

विस्तार
Google अपने एआई चैटूटल Gemini AI को लेकर लंबे समय से काम कर रहा है, हालांकि इसके साथ कई सारे विवाद भी जुड़े हैं। अब गूगल Gemini AI का सपोर्ट जीमेल में देने की तैयारी कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल का जीमेल Gemini AI की मदद से किसी मेल के रिप्लाई के लिए सुझाव देगा।
रिपोर्ट के अनुसार इसकी शुरुआत जीमेल के एंड्रॉयड एप्स के साथ होगी। कहा जा रहा है कि इस फीचर के आने के बाद लोगों का समय बचेगा और वे कम समय में किसी ई-मेल का जवाब दे सकेंगे। नए फीचर का अपडेट जल्द ही सभी के लिए जारी होगा।
लीक रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें “Reply suggestions from Gemini” को देखा जा सकता है, हालांकि यूजर चाहें तो Gemini AI के रिप्लाई को एडिट भी कर सकेंगे यानी कस्टमाइज करने का ऑप्शन होगा।