RBI की चेतावनी: भूलकर भी ना करें ये गलती, एक झटके में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
RBI के हवाले से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ऑनलाइन हो रहे स्कैम और उससे बचने के बारे में बताया गया है। वीडियो के मुताबिक किसी भी अनजान लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए।

विस्तार
इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रहना बहुत बड़ी बात है। आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। लोगों को इस तरह के स्कैम से बचाने के लिए सरकारी साइबर एजेंसियां लगातार अलर्ट जारी कर रही हैं। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक अलर्ट जारी किया है। RBI ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए तरीके बताएं हैं।
डिजिटल इंडिया के एक्स के हैंडल से RBI के हवाले से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ऑनलाइन हो रहे स्कैम और उससे बचने के बारे में बताया गया है। वीडियो के मुताबिक किसी भी अनजान लिंक पर आपको क्लिक नहीं करना चाहिए। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए।
RBI के मुताबिक साइबर ठग किसी भी तरीके से आपको फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। वे आपको लुभावने मैसेज कर सकते हैं, पार्ट टाइम जॉब ऑफर दे सकते हैं, इसके अलावा कम समय में अधिक पैसे कमाने का झांसा भी दे सकते हैं।
- Chrome: लाखों गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, एक गलती से बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध
- बड़े ही काम का है Google का यह एप, कम लोग ही जानते हैं इसके बारे में
- दुनिया के सबसे खराब पासवर्ड, कोई भी तोड़ देगा
- Scam Alert: HR ने भेजा इंटरव्यू का लिंक, जैसे ही क्लिक किया तो खाते से निकल गए 2.5 लाख रुपये