US Election Result 2020: चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का आरोप- 'विरोधी चुरा रहे वोट', ट्विटर ने ब्लॉक किया ट्वीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Nov 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
US Presidential Election Results 2020: Donald Trump Tweets Said Opposition Are Stealing Votes Twitter Blocked The Tweet
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

    US Presidential Election Results 2020: दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शुमार अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसका फैसला करने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान किया। कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच यह मतदान संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हो रहा है। इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। इसी बीच ट्विटर ने ट्रंप के एक ट्वीट को ब्लॉक कर दिया है। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर वोट चुराने का आरोप लगाने वाला ट्वीट किया था।

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम काफी आगे हैं लेकिन वे लोग वोट चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। हम विरोधियों को ऐसा नहीं करने देंगे, जब पोलिंग बंद हो गई है तो उसके बाद वोट नहीं डाले जा सकते हैं।'

    विज्ञापन

    ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट को भ्रामक और गलत बताते हुए ब्लॉक कर दिया है, हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप के किसी ट्वीट को ट्विटर ने गलत बताकर ब्लॉक किया हो। इससे पहले कई बार ट्रंप के ट्वीट को ट्विटर ने ब्लॉक किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन को अभी तक 220 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हुए हैं। इस तरह वह डोनाल्ड ट्रंप से आगे हो गए हैं। वहीं, ट्रंप को अभी तक 213 इलेक्टोरल वोट्स हासिल हुए हैं। बहुमत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें