Update: WhatsApp में आ रहा एक और शानदार फीचर, HD में शेयर कर सकेंगे स्टेटस
WhatsApp इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर कर रहा है। इस फीचर को WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.26.3 पर देखा जा सकता है। यदि आप भी बीटा यूजर हैं तो आप गूगल प्ले-स्टोर से नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा अपडेट आने वाला है। अभी तक आप एचडी (हाई डेफिनेशन) में लोगों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं लेकिन जल्द ही आप एचडी में स्टेटस शेयर कर सकेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर कर रहा है। इस फीचर को WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.26.3 पर देखा जा सकता है। यदि आप भी बीटा यूजर हैं तो आप गूगल प्ले-स्टोर से नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए अपडेट के बाद यूजर्स स्टेटस में भी एचडी फोटो और वीडियो अपलोड कर सकेंगे। नए अपडेट का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। नए अपडेट के बाद यूजर्स 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले फोटो-वीडियो को स्टेटस में अपलोड कर सकेंगे। फिलहाल यह 480 पिक्सल तक ही सीमित है।
बता दें कि व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक भी सुन सकेंगे। इस नए फीचर को WhatsApp के iOS के बीटा वर्जन 23.25.10.72 पर देखा गया है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग मोड में है। इस फीचर के आने के बाद आईफोन यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन और ऑडियो म्यूजिक भी शेयर कर सकेंगे।
- Indian Army: एआई से लैस सॉफ्टवेयर विकसित कर रही है सेना, हथियारों की तैनाती और मूवमेंट के पैटर्न को पहचानेंगे
- अपडेट: अब फेसबुक मैसेंजर पर कॉलिंग हुई सुरक्षित, नए अपडेट के साथ मिला एंक्रिप्शन
- Imagine Tool: मेटा ने पेश किया नया एआई टूल, सिर्फ बोलने भर से बन जाएंगी मनचाही तस्वीरें
- इलाज के लिए गलती से भी ना करें ChatGPT का इस्तेमाल