साइबर फ्रॉड: Airtel के सीईओ ने ग्राहकों को चेताया, कहा- ऐसे कॉल और मैसेज से रहें दूर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 May 2021 04:01 PM IST
सार

ये ठग लोगों से Airtel Quick Support नाम के एप को गूगल प्ले-स्टोर से फोन में डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह एप प्ले-स्टोर पर है ही नहीं।

विज्ञापन
Airtel Cyber Fraud CEO warns users about cyber fraud in India
Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    कोरोना की शुरुआत से ही साइबर फ्रॉड के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया या किसी अन्य तरीके से लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी बीच Airtel के सीईओ गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है। उन्होंने अपने ग्राहकों को एक ईमेल के जरिए साइबर फ्रॉड को लेकर आगाह किया है।

    गोपाल विट्टल ने कहा है कि साइबर ठग लोगों को फोन करके बताते हैं कि वे एयरटेल की ओर से बोल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ये ठग उनलोगों को सबसे ज्यादा शिकार बना रहे हैं जो डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये ठग एयरटेल का कर्मचारी बनकर लोगों को फोन करके नो योर कस्टमर (KYC) फॉर्म भरने के लिए बोल रहे हैं। ये ठग लोगों से Airtel Quick Support नाम के एप को गूगल प्ले-स्टोर से फोन में डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह एप प्ले-स्टोर पर है ही नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब यूजर को यह एप प्ले-स्टोर पर नहीं मिलता है तो ठग उन्हें TeamViewer Quick Support एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। इस एप के जरिए साइबर ठग लोगों के फोन का रिमोट एक्सेस लेते हैं और उनके फोन से डाटा चोरी करते हैं और फोन में सेव पासवर्ड का भी पता लगाते हैं।

    ये ठग लोगों से वीआईपी मेंबरशिप देने का वादा करते हैं। जैसे ही कोई यूजर इसके लिए राजी होता है तब इनका खेल शुरू होता है। गोपाल विट्टल ने कहा है कि एयरटेल वीआईपी मेंबरशिप नाम से कोई सेवा नहीं देता है और ना ही अपने ग्राहकों को किसी थर्ड पार्टी एप को फोन में डाउनलोड करने के लिए कहता है। ऐसे में इस तरह के किसी भी मैसेज और फोन कॉल से सावधान रहने में ही भलाई है। कंपनी ने कहा है कि इस तरह के फ्रॉड के शिकार होने पर तुरंत 121 पर शिकायत करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें