Covid 19 India: डीटलप्रो ने मात्र 799 रुपये में लॉन्च किया पल्स ऑक्सीमीटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 May 2021 05:12 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी के हालात बिगड़ने पर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन संबंधित उपकरणों पर 3 महीने के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस की छूट की घोषणा की है।

विज्ञापन
DetelPro launches Oximeter DI OXY10 at Rs 799 to tackle COVID 19 crisis
DetelPro Oximeter DI OXY10 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कोविड-19 संकट के इस दौर में अंगुलियों पर लगने वाला पल्स ऑक्सीमीटर बहुत ही जरूरी हो गया है और इस जरूरत को देखते हुए डीटल के हेल्थ और हाइजिन वर्टिकल डीटलप्रो ने आज 799 रुपए + GST की दर पर अपना ऑक्सीमीटर लॉन्च करने किया है। पूरा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है और ऐसे में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन उपकरणों की कमी से जूझ रहे देशवासियों की मदद करने के लिए डीटल ने रियायती दरों पर ऑक्सीमीटर की पेशकश की है।

    कोविड-19 महामारी के हालात बिगड़ने पर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन संबंधित उपकरणों पर 3 महीने के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस की छूट की घोषणा की है। पूरा देश कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में है, इसलिए एक्टिव कोविड-19 केसेस की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    विज्ञापन

    अधिकांश लोग घर में ही आइसोलेट हैं और हर घर में नियमित रूप से ऑक्सीजन को मॉनिटर करना बेहद जरूरी हो गया है। दहशत में लोग भरोसेमंद और सस्ते मेडिकल उपकरण तलाश रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने आगे बढ़कर आज सबसे सस्ते ऑक्समीटर को लॉन्च करने की पहल की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डीटल का ऑक्सीमीटर ऑल डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसका उद्देश्य फंक्शनल ऑक्सीजन सेचुरेशन के गैर-इनवेसिव मेजरमेंट के लिए है। डीटल प्रो के Oximeter DI-OXY10 को www.detel-india.com और www.b2badda.com से खरीदा जा सकता है।

    डीटलप्रो के संस्थापक डॉ. योगेश भाटिया ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा- “हम महंगे मेडिकल बिलों को कम करना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को कुछ और नहीं बल्कि सबसे अच्छे मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराना चाहते हैं। हमारे डीटलप्रो ऑक्सीमीटर से बहुत से लोगों को मदद मिलेगी क्योंकि न केवल घरों पर बल्कि अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की मॉनीटरिंग करने वाले आवश्यक उपकरणों की सख्त आवश्यकता है। हम सभी वर्तमान संकट से अच्छी तरह परिचित हैं और इस वजह से यह निश्चित रूप से बड़ी मदद साबित होगी। हम सरकार के साथ हाथ मिलाकर अपने किफायती ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराते हुए राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार हैं।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें