Alert: WhatsApp ने एक महीने में बैन किए 71 लाख अकाउंट, एक गलती और आपका अकाउंट भी हो जाएगा ब्लॉक
WhatsApp ने कुल 71,96,000 अकाउंट बैन किए हैं। इनमें से 19,54,000 अकाउंट शिकायत मिलने से पहले ही बैन किए गए हैं। जितने भी अकाउंट बैन हुए हैं वे +91 वाले हैं। नवंबर 2023 में व्हाट्सएप को 8,841 शिकायतें मिली थीं जिनमें से छह पर उसने कार्रवाई की।

विस्तार
इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने भारत में एक महीने में 71 लाख अकाउंट बैन किए हैं। WhatsApp के ये अकाउंट पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर बैन हुए हैं।
WhatsApp ने ये अकाउंट नवंबर 2023 में बैन किए हैं। हर महीने आईटी नियम 2021 के तहत सोशल मीडिया कंपनियां अपनी रिपोर्ट जारी करती हैं। WhatsApp ने यह कार्रवाई 1-30 नवंबर 2023 के बीच की है।
WhatsApp ने कुल 71,96,000 अकाउंट बैन किए हैं। इनमें से 19,54,000 अकाउंट शिकायत मिलने से पहले ही बैन किए गए हैं। जितने भी अकाउंट बैन हुए हैं वे +91 वाले हैं। नवंबर 2023 में व्हाट्सएप को 8,841 शिकायतें मिली थीं जिनमें से छह पर उसने कार्रवाई की।
- GoodBye 2023: Whatsapp के इन पांच स्कैम से बचकर रहें, पिछले साल इन्हीं तरीकों से हुई करोड़ों की ठगी
- New Update: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, मैसेज करने के बाद भी किसी को नहीं दिखेगा आपका फोन नंबर
- जरूरी बात: नए साल में नया बदलाव, WhatsApp चैट बैकअप के लिए अब देने होंगे पैसे
- काम की बात: आज से बंद हो जाएंगे ऐसे UPI अकाउंट, सिम कार्ड के लिए होगा पुलिस वेरिफिकेशन