New Update: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, मैसेज करने के बाद भी किसी को नहीं दिखेगा आपका फोन नंबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

WhatsApp के इस फीचर के आने के बाद आपके फोन नंबर की प्राइवेसी बढ़ जाएगी। नए अपडेट के बाद यूजर्स को वेब वर्जन पर चैटिंग के लिए आपको अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना होगा। आप सिर्फ अपनी एक आईडी शेयर करके चैटिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp Web to Soon Get Username Search Feature Without Sharing Phone Number
WhatsApp Web

    विस्तार

    मेटा WhatsApp की प्राइवेसी के लिए एक बड़े फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस फीचर के आने के बाद आपके फोन नंबर की प्राइवेसी बढ़ जाएगी। नए अपडेट के बाद यूजर्स को वेब वर्जन पर चैटिंग के लिए आपको अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना होगा। आप सिर्फ अपनी एक आईडी शेयर करके चैटिंग कर सकेंगे।

    WhatsApp के इस नए फीचर को यूजरनेम कहा जा रहा है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर को पहले रोलआउट किया गया था और अब इसे वेब वर्जन के लिए रिलीज किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल व्हाट्सएप के किसी भी वर्जन पर चैटिंग के लिए फोन नंबर शेयर करना जरूरी होता है लेकिन नए अपडेट के बाद इसकी कोई जरूरत नहीं होगी। यूजरनेम की मदद से ही लोग एक दूसरे से चैटिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने कहा है कि इससे एप यूजर्स के फोन नंबर की प्राइवेसी बनी रहेगी। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें यूजरनेम दिख रहा है। यूजरनेम सर्च का फीचर टेलीग्राम मैसेजिंग एप में पहले से ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें