GoodBye 2023: Whatsapp के इन पांच स्कैम से बचकर रहें, पिछले साल इन्हीं तरीकों से हुई करोड़ों की ठगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jan 2024 04:51 PM IST
Whatsapp alert 5 messages and SMS that you should never ever click on
whatsapp scam - फोटो : अमर उजाला

    साल 2023 खत्म हो गया है और नए साल 2024 का आगाज हो चुका है। आज नए साल 2024 का पहला दिन है और पूरी दुनिया नए साल के स्वागत में डूबी है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पिछले साल व्हाट्सएप के जरिए हुई कुछ बड़ी साइबर ठगी के तरीके के बारे में बताएंगे। आए दिन ये ठग लोगों को WhatsApp पर मैसेज भेजकर ठगी कर रहे हैं। हाल ही में McAfee ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय यूजर्स को हर दिन सोशल मीडिया और ई-मेल के जरिए स्कैम वाले कम-से-कम 12 ई-मेल आते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp सात तरह के ऐसे मैसेज आते हैं जिन पर क्लिक करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    amazon coupons
    amazon coupons - फोटो : amazon

    Amazon का सिक्योरिटी अलर्ट

    हजारों लोगों के फोन पर रोज Amazon सिक्योरिटी अलर्ट का मैसेज आता है जो कि लोगों को फंसाने का एक जाल है। अमेजन या कोई भी कंपनी इस तरह के अलर्ट के लिए आपको व्हाट्सएप मैसेज नहीं करती है।

    fake delivery whatsapp message
    fake delivery whatsapp message - फोटो : social media

    फर्जी डिलीवरी

    कई बार फर्जी डिलीवरी को लेकर SMS और WhatsApp मैसेज आते हैं। ये ऐसे प्रोडक्ट की डिलीवरी को लेकर आते हैं जिन्हें आपने ऑर्डर ही नहीं किया है। इस तरह के मैसेज से दूर रहें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें