काम की बात: आज से बंद हो जाएंगे ऐसे UPI अकाउंट, सिम कार्ड के लिए होगा पुलिस वेरिफिकेशन

साल 2023 खत्म हो गया है। आज यानी सोमवार से साल 2024 की शुरुआत हो गई है। साल बदलने के साथ ही कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं जिनसे आप सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। इन बदलावों में इनएक्टिव यूपीआई अकाउंट को बंद करने, नए सिम के लिए डिजिटल केवाईसी आदि शामिल हैं। इन बदलावों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...

इनएक्टिव UPI अकाउंट होंगे बंद
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी। अकाउंट बंद होने की शुरुआत आज यानी 1 जनवरी 2024 से शुरू हो गई है।

सिम कार्ड के लिए डिजिटल KYC
1 जनवरी 2024 से नए सिम कार्ड के लिए अब डिजिटल केवाईसी कराए जाएंगे यानी पेपरलेस केवाईसी होगा। इसके अलावा सिम वेंडर का पुलिस वेरिफिकेशन होगा उसके बाद ही वे सिम कार्ड बेच सकेंगे।
- Happy New Year: गूगल ने नए साल के मौके पर बनाया शानदार डूडल, आप भी देखें
- Google: निजता उल्लंघन मामले में गूगल ने मानी गलती, इनकॉग्निटो मोड में भी यूजर की हरकतों पर थी नजर
- जरूरी बात: बंद होंगे ऐसे UPI अकाउंट, सिम कार्ड के लिए होगा डिजिटल KYC, एक जनवरी से होंगे ये चार बड़े बदलाव
- आधार कार्ड से निकाले जा सकते हैं पैसे, ऐसे करें लॉक